Follow Us:

रोहड़ू में तेंदुए को किया काबू, लोगों ने ली चैन की सांस

पी. चंद |

रोहड़ू के समोली गांव में तेंदुए की दहशत से लोगों को निज़ात मिल गई है। बीती रात सूचना मिलते ही वन विभाग वाइल्ड लाइफ की टीम ने तेंदुए को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काबू करने में सफतला हासिल कर ली। तेंदुए को वाइल्ड लाइफ ने पिंजरे में बंद कर शिमला लाया गया है।

शिमला सहित कई क्षेत्रों में लोग तेंदुए की दहशत में रहते है क्योंकि अक्सर यहां तेंदुए घूमते नज़र आते हैं। फ़िलहाल समोली के लोगों ने तेंदुए के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली है।