Follow Us:

पांवटा साहिब: होली मेले के दौरान हादसा, यमुना नदी में लुढ़की कार

नवनीत बत्ता |

पांवटा साहिब होली मेले के दौरान यमुना नदी के किनारे पार्क की गई एक कार नदी में लुढ़क गई। अभी तक कार यमुना नदी की धारा में ही फंसी थी और लुढ़कते हुए काफी दूर जा पहुंची है। अभी तक कार को रेस्क्यू नहीं किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी बोलेरो कार यमुना नदी के किनारे बने मंदिर के पास खड़ी की थी और उसको न्यूट्रल कर कार से निकलकर चल दिया। इसके बाद अचानक ही कार खुद ही चल पड़ी और लुढ़कते हुए यमुना नदी में पहुंच गई। मौके पर पुलिस को भी सूचित किया गया और इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। कार किसी स्थानीय व्यक्ति की ही बताई गई है।