Follow Us:

सिरमौर: तेंदुए ने 10 बकरियों को बनाया श़िकार, इलाके में दहश़त

डेस्क |

नाहन के संगड़ाह में तेंदुए का आतंक देखने को मिला। यहां सांगना में तेंदुए ने क़रीब 10 बकरियों को अपना निवाला बनाया। ये सभी बकरियां एक घर के करीब बाड़े में बंधी थी कि देर रात तेंदुए ने इन्हें शिकार बना लिया। समय रहते पशुपालक ने उठकर तेंदुए को किसी तरह भगाया अन्यथा बची कुची बकरियों को भी तेंदुआ शिकार बना लेता। ये सभी बकरियां एक पशुपालन की थी जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ।

पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि पशुपालक तूंगा राम गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है औऱ साथ ही स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पकड़ने की भी मांग की है।