Follow Us:

बाइक सवार ने कुचली 70 साल की बुजुर्ग महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

रविंद्र, ऊना |

अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते कुठियाड़ी में बाइक की चपेट में आने 70 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतिका की पहचान परसिनी देवी पत्नी नंदलाल निवासी कुठियाड़ी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परसिनी देवी सोमवार सुबह घर से कुठियाड़ी बाजार में किसी काम से आ रही थी तो हाइवे से गुजर रहे एक बाइक सवार में उसे टक्कर मार दी। इसके कारण गंभीर रूप से घायल हुई परसिनी देवी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन उसकी ऊना अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण करने के बाद आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।