Follow Us:

ऊना: पुल से टकराई कार, दो की मौत, एक घायल

रविंद्र |

पुलिस थाना ऊना के तहत गांव टक्का में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। हादसे में कार चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक कार सवार एक अन्य युवक भी गम्भीर घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए ऊना आसप्ताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान नीरज 23 वर्षीय पुत्र योगराज निवासी नारी और भूपिंदर सिंह 24 वर्षीय पुत्र फकीर चंद निवासी नारी के रूप में हुई है। 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार नारी निवासी नीरज अपने साथियों के साथ रात करीब 1 बजे कार संख्या एचपी 72 सी 0206 पर जा रहे थे कि टक्का पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर पुल के साथ जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार चालक नीरज और भूपिंदर की हादसे के तुरंत बाद मौत हो गयी। 

उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान कलमबद्ध किए जा रहे है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।