ऊना: तेज रफ्तार कार ने भर्ती को जा रहे 2 युवकों सहित महिला को रौंदा

<p>ऊना के डंगोली गांव में एक कार ने प्रवासी महिला औऱ सेना की भर्ती को जा रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर मामला दर्ज कर लिया और आगामी कार्रवाई जारी है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर के नादौन के वीरेंद्र कुमार अपने भाई अमित कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर इंदिरा मैदान ऊना स्थित सेना भर्ती को जा रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर से आ रही पंजाब नंबर की एक स्विफ्ट कार ने प्रवासी महिला को रौंदते हुए आगे चली बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला कलावती और अमित कुमार बुरी तरह लहुलूहान हुआ है।</p>

<p>यूपी की रहने वाली कलावती पिछले काफी समय से डंगोली में रह रही है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

5 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

5 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago