Follow Us:

ऊना: खाना पकाते वक्त आग से झुलसी महिला, PGI रेफर

समाचार फर्स्ट |

पुलिस थाना ऊना के तहत गांव नारी में एक 35 वर्षीय महिला खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पूनम निवासी नारी शनिवार रात परिवारिक सदस्यों के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान पूनम के दुपट्टे में अचानक आग लग गई। इस आग ने पूनम को अपनी चपेट में ले लिया और उसके पूरे कपड़ो आग फैल गई। पूनम के चिल्लाने पर परिजनों ने रसोई घर में पहुंचकर आग पर काबू पाया और तुंरत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गया।

अस्पताल चिकित्सकों ने पूनम की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुंरत बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।