Follow Us:

ऊना में कोरोना वायरस के 3 केस पॉजिटिव, DC ने की पुष्टि

रविंद्र, ऊना |

ऊना में कोरोना वायरस के 3 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों लोग तब्लीगी ज़मात दिल्ली से लौटे थे जिनकी आज टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मामलों की पुष्टि हुई है। डीसी ऊना और एसपी कांगड़ा ने इसकी पुष्टि भी की है। बताया जा रहा है कि ये तीनों कांगड़ा के टांडा अस्पताल रेफर होंगे।

अब हिमाचल में कुल कोरोना संक्रमित 4 लोग हो चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। वहीं, तब्लीगी ज़मात से लौटे लोगों की संख्या ज्यादा है और अभी तक सभी लोगों की जांच नहीं हुई है।