<p>हिमाचल में बुधवार शाम को करीब 8:50 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके शिमला समेत कई जिलों में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है। भूकंप के कारण पूरा उत्तर भारत हिला है जिसके चलते लोगों में दहशत पैदा हो गई। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर भागते देखे गए।</p>
<p>हिमाचल सहित यूपी, हरियाणा, उतराखंड, दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र उतराखंड के रुद्रप्रयाग में धरती से 30 किलोमीटर अंदर रहा। करीब 12 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।</p>
<p> उत्तर भारत में उत्तराखंड के कई जिलों में तेज भूकंप झटके आए है। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग की धरती सबसे अधिक भूकंप से हिली है। 5.5 की तीव्रता से आए इस भूकंप ने लोगों को डरा दिया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर की तरफ दौड़े।</p>
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…
Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…
विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…