Follow Us:

हिमाचल: सोलन से चिंतपूर्णी जा रही HRTC बस हादसे का शिकार

पी.चंद |

सोलन में HRTC की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस चालक समेत 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस सोलन से चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी। इसी बीच सोलन के धुंधन में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर दुकान से जा टकराई। हादसे के समय बस में करीब 30 लोग सवार थे। इसमें से चालक समेत 23 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें से 5 लोगों को गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा तेज गती और चालक की लापरवाही के चलते पेश आया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।