Follow Us:

हिमाचल की महिला से गुड़गांव में रेप की कोशिश, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

समाचार फर्स्ट |

गुड़गांव में  हिमाचल की एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दिल्ली- गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर तीन युवकों ने उससे छेड़खानी की है। साथ ही उसे चलती कैब से भी फेंक दिया। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने सिर्फ लूटपाट का केस दर्ज करवाने की जबरदस्ती की है।

जानकारी के मुताबिक, 30 साल की पीड़ित महिला हिमाचल के कांगड़ा की रहने वाली है। वाक्या कुछ यूं हुआ की महिला करीब रात के 8 बजे अपने ऑफिस से घर की तरफ जा रही थी, घर जाने के लिए महिला ने गुड़गांव के शंकर चौक से हिरो होंडा चौक के लिए कैब ली।

जैसे ही महिला ने कैब ली, उसमें बैठे तीन लोगों ने झारसा चौक के पास महिला से छेड़खानी शुरू कर दी और रेप करने की कोशिश भी की। चलती गाड़ी में उसी दौरान उस जगह दो बाईक सवार पुलिसकर्मी आ गए। जिन्हें देखते ही तीनों बदमाशों ने महिला को राजीव चौक के पास चलती गाड़ी से फेंक दिया और सारा सामान लेकर भाग गए।    

महिला ने बताया कि बाद में लोगों की मदद से उसने पति को फोन किया और पास की सेक्टर -40 के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। पीड़ित महिला ने पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि   शुरुआत में पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। 2 घंटे तक पुलिस को छेड़खानी के एविडेंस मांगने लगे और उसके आधार पर लूटपाट और छेड़खानी का मामला दर्ज किया है।

ACP मनीष सेहगल ने पीटीआई को बताया कि कपल ने मोबाईल और कैश चोरी की शिकायत दर्ज की करवाई जिसके आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत में पीड़ित ने किसी प्रकार के रेप, जबरदस्ती, रेप की कोशिश को मेंशन नहीं किया है।