Follow Us:

शिमलाः अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग, 4 लाख का नुकसान

पी. चंद, शिमला |

शिमला में एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां चिड़गांव में आज सुबह करीब 11 बजे गोपाल ठाकुर पुत्र स्वर्गीय हरि राम के मकान में आग लग गई। आग लगने से कमरों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आगजनी से करीब 4 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है।