Follow Us:

HRTC की बस में सवार व्यक्ति 2 किलो चरस सहित गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे नशे को लेकर प्रदेश पुलिस काफी मुस्तैद है। इसी कड़ी में चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पुघ नामक स्थान पर नाके के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ है। पुलिस ने HRTC की बस में सफर कर रहे एक युवक को 2 किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक मंडी डिपो की यह बस( HP-65 4201) जोगिन्द्रनगर से दिल्ली जा रही थी और युवक भी इसी बस में सफर कर रहा था। नाके पर  थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई  शुरु कर दी है।  शनिवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया छानबीन में जल्द ही पता लगाया जाएगा कि युवक नशे की खेप लेकर कहां जा रहा था।