पति ने पत्नी पर किया तेजधार हथियार से हमला, घायल

<p>कुल्लू जिला बंजार के फगरोट में पति ने अपनी पत्नी पर तेजधाार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है और उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जानलेवा हमला करना वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसाार जब महिला अपने काम में व्यस्त थी। इसी बीच उसका पति वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। पत्नी ने जब पति को गाली गलौच करने से रोका तो पति ने तेजधार हथियार और लाठी लेकर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे महिला के सिर, बाजू और शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोटें आई है।</p>

<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घायल महिला कलवारी पंचायत के फगरोट निवासी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही पति की गिरफ्तारी कर जानलेवा हमला करने के कारणों का पता लगाएगी। फिलहाल पुलिस ने हमला करने वाले पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

2 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

2 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

2 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

2 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

2 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

18 hours ago