Follow Us:

कांगड़ाः राजोल में विवाहिता की मौत मामले में पति, सास और देवर गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के गांव राजोल में बीते कुछ दिनों से हुए विवाहिता की मौत को लेकर आज हीम महिला मंडल राजोल की महिलाओं और प्रधान निशा चौधरी के नेतृत्व में गगल पुलिस थाना के प्रांगण में मांग की कि इस मामलें में दोषी लोगों को सजा-ए-मौत दी जाए। कांगड़ा से आए डीएसपी सुनील राणा ने आक्रोशित महिलाओं को बताया कि इस मामले से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों कावेरी के पति पुनीत और सास सुभाषनी देवी और देवर अंकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस स्टेशन गगल के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 498 ए और 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना के समक्ष मांग को लेकर एकत्रित हुई महिलाओं में मृतिका कावेरी की माता सुलोचना देवी भी उपस्थित थी। जो रो-रो कर अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही थी। इस मौके पर पंचायत के प्रधान इंद्रजीत भी उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि कावेरी के ससुराल वाले हमेशा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।