Follow Us:

मेट्रो स्टेशन पर फंदे से लटका मिला महिला का शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के स्टोर रूम में एक महिला मृत पाई गई। महिला का शव फंदे में झूलता हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार, महिला के शव को सुबह सबसे पहले सफाईकर्मी ने सुबह महिला को प्लैटफॉर्म नंबर-2 के कमरे में फंदे से लटका देखा तो उसने CISF को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि महिला को फंदे से उतारने के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। महिला दुपट्टे से रेलिंग पर लटकी पाई गई थी।

पुलिस को महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कोई बैग या पहचान-पत्र ना होने के कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मामले को पुलिस आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। महिला ने आत्महत्या की या फिर कुछ और मामला है, ये जानने के लिए पुलिस मेट्रो स्टेशन की CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि देर रात महिला स्टेशन में रुकी थी और देर रात के समय घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि महिला की पहचान हो जाने और CCTV फुटेज सामने आने के बाद ही पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी जुटा पाएगी।