Follow Us:

हमीरपुर: जंगल में मरा मिला तेंदुआ, विभाग ने शुरू की जांच

समाचार फर्स्ट |

हमीरपुर के भोटा इलाके के शुक्रवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अघार रेंज में एक तेंदुए का शव मिला। स्थानीय लोगों जैसे ही तेंदुए को देखा, तो कुछ लोग वापस हो गए। इसके बाद काफी देर बाद कुछ लोग और यहां आए तो तेंदुआ ऐसे ही पड़ा था। जब उन्होंने उससे छेड़खानी की तो पता चला की तेंदुआ मरा पड़ा था।

लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लिहाजा, तेंदुए के मौत कैसे हुई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पायेगा।

वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को इसी तेंदुए ने भोटा में दो कुत्तों को शिकार बनाया था। कुत्तों को मांस खाने के बाद तेंदुआ बी वहीं ढेर हो गया।