Follow Us:

J&K में सैन्य चौकी बर्फ में दबी, 3 जवानों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

J&K में भारी हिमपात से कई स्थानों पर हिमस्खलन होने से 3 जवानों बर्फ में दबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बटालिक सेक्टर में भारतीय सेना के 5 जवान इस हिमस्खलन में फंस गए थे। जिनमें से 3 सैनिकों की मौत की खबर है और बर्फ में दबे 2 सैनिक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इस संबंध में भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने जानकारी दी कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई।

इतना ही नहीं, J&K में हिमस्खलन के अलावा भारी बारिश की वजह बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में भी 10 जवानों की मौत बर्फ में दब जाने से हुई थी। इन हालातों के बीच आर्मी की ओर से बचाव कार्य जोरों पर किया जा रहा है। ANI की खबर के मुताबिक भारी बारिश के बाद अब झेलम नदी का स्तर घटने लगा है।