अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से 5 दिन में 63 बच्चों की मौत!

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दाखिल 63 बच्चों की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने से मासूमों ने तड़प-तड़प के दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म होने के बारे में अधिकारियों को पहले ही बताया गया था। लेकिन, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया और इतना दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि, अस्पताल अभी भी प्रशासन ने ऑक्सीजन की कमी से इंकार कर रहा है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में ऑक्सीजन मुहैया करने वाली कंपनी ने गुरुवार शाम को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई ठप कर दी थी। फर्म ने अस्पताल की तरफ से बकाया 69 लाख रुपये नहीं मिलने पर ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी। शुक्रवार को सारे सिलेंडर भी खत्म हो गए। इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों ने दो घंटे तक अम्बू बैग का सहारा लिया। ऑक्सीजन की आपूर्ति से निपटने के लिए विभाग ने अधिकारियों को 3 और 10 अगस्त को कमी के बारे में सूचित किया था। पुष्पा सेल ने भुगतान नहीं होने पर आपूर्ति को बंद कर दिया था। खबरों के मुताबिक पिछले 5 दिनों में 63 बच्चों की मौत हो चुकी है।

जेपी नड्डा ने राज्य प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने वादा किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो मंत्रियों और हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह को मौके पर भेजा। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य प्रशासन से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago