<p>जम्मू के गंडोल तहसील के ठठेरी खिलोत्रन रोड पर पियाकुल काहरा में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि शुक्रवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से एक ट्रक (JK02AC-5185) के चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। इन दिनों इलाके में लगातार भूस्खलन हो रहा है।</p>
<p>मृतकों की पहचान ड्राइवर शहजाद अहमद (27), पुत्र मोहम्मद सलीम बेग, निवासी चिरल्ला और कंडक्टर मोहम्मद आरीफ (22) निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि, चालक का शव देर रात करीब तीन बजे घटनास्थल से बरामद किया गया और आरिफ का शव शनिवार सुबह करीब सात बजे मिला। दोनों शवों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए थथरी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।</p>
<p></p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…