Follow Us:

शिमलाः नेरवा में JCB दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला के नेरवा में एक जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (32 साल) निवासी नेरवा के रुप में हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति चालक राम कुमार मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह 11:00 बजे हुआ। जेसीबी बैरिंग नंबर (HP-07B-2261) सिंगला नाला में दुर्घटनाग्रस्त मिला। जेसीबी में कुल 2 लोग  थे, जिनका नाम राम कुमार ड्राइवर (बलवंत) सुनील कुमार मुंशी था। यह जेसीबी सड़क की सफाई के लिए विभाग द्वारा मशीन किराए पर ली गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में नेरवा पुलिस ने मामला दर्ज़ किया गया है।