गुजरात: ट्रक से टकराई जीप, 13 लोगों की मौत

<p>गुजरात के खेड़ा जिले में अहमदाबाद-इंदौर राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां खड़े एक ट्रक से मंगलवार सुबह एक जीप के टकरा जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए हैं।</p>

<p>एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे एक श्रमिक परिवार और मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के सेजवादा गांव से कुछ अन्य निवासी अहमदाबाद के निकट धोकला से घर लौट रहे थे। कठलाल थाना के उप निरीक्षक ए जी राठौड़ ने बताया कि खेड़ा जिले में कठलाल शहर के नजदीक अहमदाबाद-इंदौर राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से यात्रियों को लेकर जा रही जीप टकरा गई।</p>

<p>बताया जा रहा है कि 6 महिलाओं सहित 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, मृतकों में जीप का चालक भी शामिल है। राठौड़ ने बताया कि हादसे में आठ घायल व्यक्तियों को कठलाल के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय चालक सहित जीप में कुल 25 लोग सवार थे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बड़े उद्योगों के लिए बिजली सब्सिडी समाप्त: जानें किन्हें मिलेगी राहत

22केवी तक के छोटे उद्योगों को जारी रहेगी राहत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में भी 6.5 फीसदी…

3 mins ago

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 180 पदों पर भर्ती को मंजूरी, दो भर्ती परिणाम भी होंगे जारी

  Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक…

12 mins ago

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

7 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

8 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

8 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago