Follow Us:

जोगिंदरनगर: बारिश से समोन्न पंचायत में गिरा डंगा, 4 घरों को खतरा

पी. चंद |

जोगिंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत समोन्न के वार्ड नंबर 2 में डंगा गिरने से 4 घरों को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, गांव को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे के करीब घटित हुई। गनीमत रही की हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

बता दें कि वार्ड नंबर 2 में अच्छर सिंह के घर के आंगन में लगा डंगा कुछ दिन पहले ही धंस चुका था। जिसके गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को पहले ही घरों से बाहर रहने को कहा गया था।

वहीं, डंगा गिरने से अच्छर सिंह, जसवंत सिंह, हरि सिंह और शेर सिंह के घरों को नकसान पहुंचा है।  ग्राम पंचायत के प्रधान, उप-प्रधान ने घटनास्थल का मौका कर राजस्व कर्मियों को सूचित कर दिया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सहयोग का आश्वासन दिया है।