<p>मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में पानी में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक तालाब में डूब रहे दस साल के बेटे अभिषेक को बचाने के लिए मां रजा देवी ने भी छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना जोगिंद्रनगर की पंचायत टिकरू में हुई।</p>
<p>बताया जा रहा है कि मां-बेटा खेतों में काम करने के लिए निकले थे। बेटा अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। उसे बचाने के लिए मां ने भी छलांग लगा दी। बेहोशी की हालत में मां-बेटे को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों को हादसे की जानकारी काफी समय बाद मिली। मां-बेटे की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। अभिषेक के पिता अच्छर सिंह आईटीआई में सेवारत हैं।</p>
<p>घटना की जानकारी मिलते ही जोगिंदरनगर भाजपा मंडलाअध्यक्ष पंकज जमवाल तथा जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा भी सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में घटना का जायजा लेने के लिए पहुंचे । उन्होंने इस दुखद घटना के लिए गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में वह परिवार के साथ खड़े हैं जो भी उनके हाथ में होगा यथासंभव सहायता करेंगे ।</p>
1 जून को आप अपना मत डाल कर आएंगे। मुझे आर्शीवाद मिल जाएगा। आपका मत…
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने आपदा में हिमाचल प्रदेश को…
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में…
धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…