Follow Us:

कांगड़ा: द्रम्मण में डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शनिवार शाम को शाहपुर के द्रम्मण में पुलिस ने दो व्यक्तियों को चरस के बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.572 किलोग्राम चरस बरामद की है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिया निवासी मलाहड़ और उत्तम निवासी गगाहर चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।