Follow Us:

कांगड़ा: 1 किलो 735 ग्राम अफीम के साथ 65 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

मनोज धीमान |

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत जिला नारकोटिक्स सैल ने एक व्यक्ति को 1 किलो 735 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करनैल सिंह (65) पुत्र नानक सिंह निवासी ग्राम पंचायत माजरा रहसील इंदौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी के बारे में पिछले काफी समय से नशा बेचने के बारे में शिकायत आ रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा लगातार उस पर निगाह रखी जा रही थी। मंगलवार को पुख्ता सूचना मिलने पर एएसआई टीम द्वारा उसके घर छापेमारी की तो उसके घर से 1.735 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपित पर मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18/61/85 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।