Follow Us:

कांगड़ा: शाहपुर की कोरोना पीड़ित महिला के खिलाफ मामला दर्ज, जांच करवाने से किया था मना

मनोज धीमान |

कांगड़ा में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शाहपुर की कोरोना पॉजिटिव 63 वर्षीय महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 270 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने जांच करवाने से पहले मना किया था। महिला दुबई से लौटी थी व इसके बाद कई लोगों के संपर्क में आई है।

महिला ने सरकार और प्रशासन की और से जारी निर्देश के बावजूद भी विदेश से लौटने पर सावधानी नहीं बरती। इस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। भारतीय दंड संहिता 270 के तहत किसी खतरनाक वायरस को फैलाने के लिए दो साल तक की कैद या जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।