Follow Us:

कांगड़ाः बोह में मकान को चीरता हुआ अंदर घुसा बड़ा पत्थर

समाचार फसर्ट डेस्क |

कांगड़ा के शाहपुर के बोह में बड़ा हादसा हुआ है।बारिश और भूस्खलन के चलते एक बड़ा पत्थर मकान के ऊपर गिर गया है। हादसे के दौरान दीप कुमार, पुष्पा देवी और उनकी छोटी बच्ची मकान के भीतर ही थी। हालांकी परिवार के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन मकान का एक बड़ा भाग तबाह हो गया है।

जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से गिरा पत्थर मकान को तोड़ता हुआ अंदर तक आ गया। हादसे से पूरा परिवार भयभीत है। मकान के पीछे की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो गई है। पूरा मलबा अंदर घुस गया है। मकान मालिक चुनी लाल ने हादसे की सूचना बोह पंचायत की प्रधान त्रिशला देवी को दी। सूचना मिलते ही प्रधान व पटवारी ने मौका किया है।मकान मालिक ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।