क्राइम/हादसा

कांगड़ा के व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की जताई जा रही आशंका

शिमला: राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे कांगड़ा उपमंडल के रसूह क्षेत्र में कांगड़ा के प्रतिष्‍ठ‍ित व्‍यापारी का संदिग्‍ध हालात में शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी राजीव वर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक दृष्टि से मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही रानीताल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची।

वहीं, देहरा से पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई। पंचायत रानीताल की प्रधान प्रवीण बाबी भी मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है राजीव वर्मा रविवार रात चंडीगढ़ जाने के लिए कांगड़ा बस अड्डा पहुंचे थे जहां राजीव वर्मा के बेटे ने उन्हें बस लेने के लिए छोड़ दिया था। लेकिन राजीव वर्मा का शव रानीताल के रसूख के पास सुबह देखा गया, जिसकी जानकारी रानीताल पुलिस चौकी को दी गई।

बताया जा रहा है राजीव वर्मा के मोबाइल पर सुबह बेटी की फोन काल आई तो पुलिस वालों ने उठाया। यह सुनकर परिवार के सदस्‍य चौंक गए। तब पता चला कि यह शव कांगड़ा के एक इलेक्ट्रिकल व्यापारी का है। पुलिस टीम यह जांच में जुटी है कि राजीव वर्मा का शव यहां कैसे पहुंचा और रविवार रात उसके साथ क्या हुआ। राजीव के सिर पर गहरी चोट के निशान है और गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई बताई जा रही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़ी दरिंदगी से राजीव को मौत को घाट उतारा गया है।

हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा होगा राजीव की मौत कैसे हुई। राजीव वर्मा कांगड़ा के वार्ड आठ में अपने परिवार के साथ रहते थे और कांगड़ा पेट्रोल पंप के पास वर्मा इलेक्ट्रिक स्टोर में अपने पिता के साथ कार्य करते थे। एसपी कांगड़ा खुशहाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद भी आगामी जांच शुरू होगी। पुलिस हर पहलू को देख रही है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago