कांगड़ा: क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज, गगल एयरपोर्ट से पहुंचा था सीधे घर

क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक की पहचान विशाल राणा निवासी गांव हाड़ा फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाने के बाद क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है जहां से उसके सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बता दें कि विशाल राणा दिल्ली से फ्लाइट के जरिए गगल पहुंचा था। यहां से वह अपने पिता की निजी गाड़ी में फतेहपुर पहुंचाया गया। लेकिन वहां क्वारंटीन सेंटर में जाने की बजाय वह सीधा घर चला गया । जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तो पुलिस तुरंत युवक के घर पहुंची और वहां से उसे फतेहपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया। जहां से उसेक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ क्वारंटीन के नियमों के उल्लंघना करने पर मामला दर्ज किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी उपमंडल अधिकारी से महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश नहीं मिले हैं।

गौरतलब है कि उक्त महिला अपने पति के साथ मध्य प्रदेश से वापस लौटी थी। महिला के पति को तो फतेहपुर में क्वारंटीन कर लिया गया था। लेकिन वहां महिला को क्वारंटीन करने की सुविधा न होने के चलते उसे होम क्वारंटीन के लिए कहा था। लेकिन महिला घर नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला वहां से सीधा अपने मायके चली गई थी और वहां भी उसने संबंधित पंचायत प्रधान को जानकारी नहीं दी थी।

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

43 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

1 hour ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

6 hours ago