Follow Us:

कांगड़ा: फतेहपुर पंचायत से लापता हुए दूसरे नाबालिग का भी मिला शव

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत ठेहड़ से लापता हुए दूसरे किशोर का शव शुक्रवार को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मृतक की पहचान अभिषेक (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले वीरवार को पुलिस ने गदराना के जंगल में रमन कुमार (11) का शव बरामद किया था। दोनों नाबालिग बच्चे गत 26 जनवरी से घर से लापता थे।

वीरवार को रमन का शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। शुक्रवार को पुलिस ने जहां रमन का शव बरामद किया था उससे 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से अभिषेक का शव बरामद किया है। नाबालिगों के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।