कांगड़ा: विवाहित महिला से जंगल और होटल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

<p>पुलिस थाना गगल के तहत एक 32 वर्षीय विवाहित महिला से सामूहिक दुष्&zwj;कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने इस संदर्भ में पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शाम तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। महिला को मेडिकल के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया है।&nbsp;</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि 7 आरोपियों को अइडेंटिफाई कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।</p>

<p>बता दें कि बुधवार को 7 युवक गगल से एक विवाहिता को एक वाहन में बिठाकर पहले उसे सलोल की तरफ ले गए, जहां उन्&zwj;होंने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्&zwj;कर्म किया। इसके बाद उसे मैकलोडगंज के एक होटल में ले गए, यहां भी उससे दुष्&zwj;कर्म हुआ। महिला ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रहती है और उसके तीन बच्चे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago