Follow Us:

कांगड़ा: ब्रेक फेल होने से हादसे का शिकार हुई HRTC की बस, 15 यात्री घायल

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के सुलह में HRTC की बस हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के सयम बस में करीब 35 यात्री सवार थे जिसमें से करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नगरोटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने की बजह से पेश आया है।

जानकारी के अनुसार सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार दोपहर एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खुले स्थान में मोड़ दिया जिससे बस आगे जाकर पहाड़ी से टकराकर रूक गई। हालांकि इस दौरान बस में सवार 35 यात्रियों में से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। लेकिन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, बस को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला जा रहा है।