Follow Us:

कांगड़ा के जवान की जम्मू में सीढ़ियों से गिरने से हुई मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के जवान की जम्मू में मौत होने की खबर आई है। जवान जम्मू में 5 जैक राइफल में सूबेदार के पद पर तैनात फतेहपुर के हाड़ा निवासी विनोद कुमार सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था कि अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार  फतेहपुर का जवान विनोद कुमार आज सुबह अपनी बैरक में सीढ़ियों से उतरते समय सिर के बल नीचे गिर गया। जिसके कारण उसके सिर से खून बहने लगा। बहुत ज्यादा खून बहने से जवान की मौत हो गई। जवान के परिवार में बुजुर्ग मां, पत्नी के अलावा दो नन्ही बच्चियां हैं। सेना की ओर से परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। सूचना मिलते जवान के घर पर मातम परस गया। माता- पिता और पत्नी को ढांढस बधाने लोग उनके घर पहुंचने लगे हैं।