Follow Us:

ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने से कांगड़ा के जवान की मौत, कल होगा अंतिम संस्कार

नवनीत बत्ता |

उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के 47 वर्षिय जवान ज्ञान सिंह की देहरादून के पिथोरागढ़ में ड्यूडी के दौरान हृदय गति रूक जाने से मौत हो गई। ज्ञान सिंह पिथोरागढ़ में सेना के बिंग आरटी में तैनात था। जहां हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई। जवान के मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जवान का पार्थिव शरीर आज देर रात पठानकोट पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को जवान के पैतृक गांव हाड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक जवान अपने पिछे दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गया है।