Follow Us:

कांगड़ा: शादी के अगले ही दिन फरार हुई नई नवेली दुल्हन, आभूषण भी गायब

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपमंडल फतेहपुर की ग्राम पंचायत छत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहित दुल्हन शादी के अगले ही फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ आभूषण भी ले गई है। महिला के फौजी पति और परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छत्र पंचायत के गांव कंगरुट में 3 दिसंबर को जसूर के थोडियां गांव का एक फौजी बारात लेकर आया। फौजी ने पूरे रस्मों रिबाज के साथ महिला के साथ सात फेरे लिए और उसकी मांग में सिंदूर भरकर 4 दिसंबर को अपनी नवविवाहित दूल्लन को लेकर बारात संग अपने घर पहुंचा। उसी दिन हार फेर की रस्म के लिए फौजी अपनी दुल्हन को लेकर अपने ससुराल पहुंचा। जहां दुल्हन के माता पिता ने बेटी की शादी की खुशी में जागरण का आयोजन किया था। दोनों नवविवाहित दंपत्ति पूरी रात जागरण देखते रहे। इसी बीच सुबह 4 बजे के करीब दुल्हन शौच जाने के बहाने घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी।

काफी देर बीत जाने के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो उसके पति और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इस बीच उन्हें संदेह हुआ की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसको लेकर दुल्हन के पति और उसके माता पिता ने रैहन पुलिस चौकी और पुलिस थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पति और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुल्हन की तालाश शुरू कर दी है। मामले को लेकर सभी पुलिस चौकियों और थाना को सूचित कर दिया गया है।