Follow Us:

कांगड़ा: नूरपुर में चलती कार पर गिरी चट्टान, एक व्यक्ति घायल

|

मंडी पठानकोट नेशनल हाइवे पर नुरपुर के न्याजपुर के पास एक चलती कार पर पहाड़ी से चट्टान आ गिरी। हादसे में कार चालक घायल हुआ है। घायल को नुरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। घायल की पहचान अवतार सिंह निवासी बडूखर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में एक ही व्यक्ति सवार था।

जानकारी के अनुसार अवतार अपनी कार में धर्मशाला से बडूखर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान न्याजपुर के पास अचानक से पहाड़ी से चट्टान टूटकर सीधे उसकी कार पर आ गिरी। गाड़ी पर चट्टान गिरने से अवतार अंदर ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मश्कत के बाद चालक को कार से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक की टांग फ्रैक्चर हुई है।