Follow Us:

कांगड़ा: परागपुर में विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर लगा हत्या का आरोप

नवनीत बत्ता |

परागपुर के सरदेई सलेटी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान नीता देवी (26) के रूप में हुई है। नीता की अभी दो साल पहले ही शादी हुई थी। नीता का 10 महीने का एक बेटा भी है। मायकेवालों ने नीता के पति और जेठ-जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। मायकेवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्कड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को गांव सरडदाई सलेटी की विवाहिता की ज्वालामुखी सिविल अस्पताल में मौत हुई है। फिलहाल, पुलिस ने 498 ए-306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पति और जेठ-जेठानी को हिरासत में लिया है।