Follow Us:

कांगड़ा: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने सास-ससुर और पति पर लगाया हत्या का आरोप

मनोज धीमान |

कांगड़ा की तहसील ज्वाली के गांव कुठेड़ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गत रात पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत गुड्डी देवी पत्नी प्रताप चंद गांव डडोला डाकघर ठेहड़ तहसील हारचकियां जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना ज्वाली में सूचना दी कि उसकी बेटी उषा देवी जिसकी शादी अर्जुन सिंह स्पुत्र सूरत सिंह गांव कुठेड़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा से हुई थी।

उन्होंने उषा देवी के पति अर्जुन सिंह, ससुर सूरत सिंह और सास विष्णु देवी पर मिलकर उषा देवी की हत्या करने के आरोप लगाए है। उपरोक्त सूचना पर ज्वाली पुलिस ने इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ज्वाली थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, और उन्होंने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ज्वाली ओंकार सिंह और एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि आत्महत्या है या हत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।