Follow Us:

कांगड़ा के युवक ने मनाली में फंदा लगाकर की आत्महत्या

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मनाली के चचोगा में एक युवक ने फंदा लगा दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मनाली थाना में सुबह करीब 3:30 बजे रात सूचना मिली कि एक युवक ने मनाली  के झाडग चचोगा स्थित अपने कवाटर में खुद को फांसी लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सब का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि छानबीन में पाया गया है कि मृत व्यक्ति का नाम अमन उम्र 32 साल पुत्र दूनी चंद निवासी गांव फतेहपुर तहसील धर्मशाला, कांगड़ा का है। मृतक के साथ उसका मौसेरा भाई शुभम भी कमरे में रहता था। मृतक मनाली में ही मेकेनिक का काम करता था। उन्होंने बताया कि मृतक ने अपने कमरा के बाहर लगी रेलिंग से रस्सी बांध कर खुद को फांसी लगाई  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।