Follow Us:

किन्नौर: पागल नाला में कार हादसे का शिकार, NH-5 में कार्यरत JE की मौत

डेस्क |

किन्नौर जिला में नेशनल हाईवे नंबर 5 पर पागल नाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। मृतक महिला दिव्या मेहता पुत्री पदम सिंह रामनी के तौर पर हुई है। दिव्या एनएच-5 में जेई के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में दो ही महिलाएं सवार थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में घायल हुई महिला मीना कुमार पुत्नी धर्मेंद्र निवासा चगांव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक एनएच-5 में जेई के पद पर कार्यरत दिव्या मेहता एक अन्य महिला के साथ कार में सवार होकर भावानगर से टापरी की तरफ जा रही थी। इसी बीच पालग नाला के पास कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में सतलुज नदी किनारे जा गिरी। हादसे में दिव्या मेहता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल मीना कुमारी के पति धर्मेंद्र ने कल रात 9 बजे के करीब सूचना दी की उसकी पत्नी सुबह 11 बजे से फोन नहीं उठा रही है। इसके पश्चात पुलिस द्वारा महिला के नंबर की लोकेशन ट्रेक की तो उसकी लोकेशन पागल नाले के पास मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी किनारे गिरी है। पुलिस ने जब नीचे उतरकर देखा तो कार में सवार एक महिला की मौत हो चुकी थी जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।