<p>कुल्लू जिला की सैंज घाटी के सैंज-घाट परगाणु सड़क में अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों में से 2 की घटना स्थल पर मौत हुई। जबकि हादसे में एक गंभीर घायल युवक को सैंज अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर किया। गंभीर घायल ने क्षेत्रीय अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। </p>
<p>मृतकों की पहचान 18 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव सुम्मा डाकघर सैंज,17 वर्षीय चंद्रकांत पुत्र खेमराज गांव शिकारी डाकघर भलाण, 14 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र सीता राम निवासी शिकारी डाकघर भलाण के रूप में हुई। </p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि सैंज घाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें 2 युवकों की घटना स्थल पर मौत हुई 1 घायल की ईलाज के दौरान मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच पड़ताल जारी है।</p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…