Follow Us:

कुल्लूः मकान में लगी भंयकर आग, 5 लाख का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू में आग लगने की घटना सामने आई है। यहां कुल्लू के साथ लगती घाटी के चनसारी पंचायत के पेच्छा गांव में आज सुबह करीब 5 बजे लकड़ी के मकान में आग लग गई। इसके बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। उसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। इससे पहले की दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचते लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया था। मकान में कुल 6 कमरे थे।

इस आग की घटना में 3 भाइयों का परिवार था जो अब बेघर हो गए है। पीड़ित परिवार को प्रशासन की तरफ से अस्थायी तौर पर फौरी राहत दी जानी है। अभी तक आग लगने की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकी बताया जा रहा है की शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।