Follow Us:

कुल्लू: रेरी बजौरा में एक मकान जलकर राख, करीब 6 लाख का नुक्सान

गौरव, कुल्लू |

जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब 14 किलोमीटर दूर बजौरा के साथ लगते रेरी गांव में एक मकान जलकर राख हो गया है जिसमें करीब 6 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह आगजनी सोमवार शाम के समय पेश आई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन नुक्सान होने से नहीं बचाया जा सका।

कुल्लू दमकल विभाग के इंजार्च दुर्गा सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 6 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी पर काबू पाने के लिए तोड़फोड करते हुए भी नुक्सान हुआ है। उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि यह मकान नेस राम पुत्र वेद राम का था। पुलिस आगजनी की घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।