Follow Us:

कुल्लू: मनाली में चरस के साथ बंजार निवासी गिरफ्तार

गौरव, कुल्लू |

पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी बंजार के रूप में हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बाईपास रोड़ में गश्त के दौरान उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मनाली पुलिस थाने की एक टीम ने गश्त के दौरान 914 ग्राम चरस के साथ सुनील कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी बंजार को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।