Follow Us:

कुल्लू: पत्थरों के नीचे गली सड़ी हालत में मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

डेस्क |

डेस्क।। पर्यटन नगरी मनाली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चिचोगा गांव में पत्थरों के नीचे एक दबा एक महिला का गला सड़ा शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्यास लगाए जा रहे हैं किसी अज्ञात शख्स ने महिला की हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार चिचोगा निवासी अमित पुत्र शंकर दास ने अपने मकान के साथ ही पगडंडी के साथ जमीन से पत्थर निकाले थे। शंकर दास ने बताया कि वे बीच-बीच में अपने मकान को देखने जाता है। बुधवार को जब वह मकान के साथ पगडंडी के रास्ते पहुंचा तो वहां पत्थरों से दुर्गंध आ रही थी। जब उसने पास जाकर देखा तो नीचे गढ्ढे में कपड़े में कोई चीज लिपटी हुई थी। इस दौरान उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वहां गली सड़ी हालत में महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।