Follow Us:

कुल्लू: अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के आनी उपमंडल में कन्शाण के पास पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट किया है और अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सीता राम पुत्र बलू राम निवासी रगेड कमांद तहसील आनी के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्शान के पास एक व्यक्ति ने अफीम की खेती कर रखी है। जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 605 अफीम के पौधे उगे हुए पाए और उन्हें उखाड़कर नष्ट किया गया। पुलिस ने 10 पौधों को सैंपल के तौर पर लिए हैं जबकि बाकि अफीम के पौधों को जलाकर नष्ट कर दिया है।