Follow Us:

कुल्लू: चरस तस्कर की आय से अधिक संपत्ति सीज, दो कार, 2 आईफोन जब्त

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू जिला पुलिस ने पुलिस ने 30 वर्षीय टहल सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी मौहल जिला कुल्लू को टीसीपी बजौरा में 26 अक्तूबर को 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस छानबीन के दौरान उक्त युवक युवक आय से अधिक संपत्ति का मालिक निकला। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने छानबीन के दौरान दो ब्रांड न्यू लगजरी कार और आईफोन सहित दो स्मार्ट फोन जब्त किए हैं। जबकि युवक के एक खाते को भी सीज किया गया है जिससे करीब पौने आठ लाख का लेनदेन हुआ है।

लिहाजा, यह लेनदेन किसके साथ और किस उद्देश्य से किया गया है इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। जाहिर है कि इस मामले में अभी और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छानबीन में इन पहलुओं से भी पदा उठ सकता है कि युवक के तार कहां-कहां और किन-किन लोगों से जुडे़ हैं। जानकारी के अनुसार अब इस खाते में 7014 रुपए शेष है।