कुल्लू: बजौरा में चरस सहित मुंबई का युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

<p>पुलिस ने चरस के साथ एक मुंबई के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान प्रणव मोर्य पुत्र शरद मोर्य निवासी सेवागिरी सोसायटी संजय गांधी नगर विकरोली पार्क वैस्ट मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वे चरस कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने बजौरा के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

9 mins ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

29 mins ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

52 mins ago

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

14 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

14 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

16 hours ago