Follow Us:

कुल्लू: 3 किलो चरस सहित एक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

कुल्लू पुलिस नेआज एक व्यक्ति को 3 किलो 45 ग्राम चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी एक टीम जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती लगवैली के खलाड़ा नाला के पास नाके पर थी। इस दौरान उन्होंने आने जाने वालों की चैकिंग की। इस दौरान जब उन्होंने एक पैदल चल रहे राहगीर को तलाशी के लिए रोका तो वह हड़बड़ा गया। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 किलो 45 ग्राम चरस बरामद की है।

एसपी कुल्लू शालिनि अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की पहचान  केवल राम (42) निवासी जिंदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।